Vande Mataram: मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे, वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने ये क्या कह डाला

Vande Mataram: संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर जोरदार बहस हुई. प्रधानमंत्री ने चर्चा की शुरुआत की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इधर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वंदे मातरम के बहाने पीएम मोदी पर जमकर पलटवार किया. प्रियंका गांधी ने तो यहां तक कह डाला की मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे.

Vande Mataram: लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, सच तो यह है कि मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे. यह है कि यह दिखने लगा है. उनका आत्मविश्वास कमजोर हो रहे हैं. उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं, और सत्ता में मेरे साथी चुप हैं, क्योंकि अंदर ही अंदर उन्हें भी इस बात पर शर्म आ रही है. आज देश के लोग दुखी हैं, परेशान हैं, और समस्याओं से घिरे हुए हैं, और आप उन्हें हल नहीं कर रहे हैं.

BJP चुनाव के लिए है, हम देश के लिए हैं : प्रियंका गांधी

कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी और सरकार पर हमला करते हुए कहा, “आप (BJP) चुनाव के लिए हैं, हम देश के लिए हैं. हम चाहे कितने भी चुनाव हार जाएं, हम यहीं बैठकर आपसे और आपकी आइडियोलॉजी से लड़ते रहेंगे. हम अपने देश के लिए लड़ते रहेंगे. आप हमें रोक नहीं सकते.

प्रियंका गांधी ने बताया, सरकार वंदे मातरम पर चर्चा क्यों करना चाहती है

लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान, कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, आज सदन में वंदे मातरम पर बहस के दो कारण हैं. एक, पश्चिम बंगाल में चुनाव आ रहे हैं. ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं और दूसरा, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानी दी- यह सरकार उन पर नए आरोप लगाने का मौका चाहती है. ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा- वे सिर्फ जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं. इसलिए आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं.

वंदे मातरम देश के कण-कण में जिंदा है : प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा- वंदे मातरम देश के कण-कण में जिंदा है. इस पर कोई बहस नहीं हो सकती. आज प्रधानमंत्री ने यह चर्चा शुरू की. उन्होंने भाषण दिया और यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि वे भाषण तो अच्छे देते हैं, लेकिन जब फैक्ट्स की बात आती है तो वे कमजोर पड़ जाते हैं. इसमें भी एक कला है कि फैक्ट्स को जनता के सामने कैसे पेश किया जाए. मैं नई हूं, मैं लोगों की नुमाइंदगी हूं, एक्टर नहीं.

ये भी पढ़ें: Vande Mataram : नेहरू का नाम बार–बार…पीएम मोदी की बात सुनकर भड़के कांग्रेस सांसद गोगोई

Vande Mataram : कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् पर समझौता किया, बोले पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >