Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. इन ट्रेनों को लेकर दक्षिण रेलवे की ओर से अहम जानकारी दी गई है.

Vande Bharat Express : देश को 3 और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नागरकोइल वंदे भारत, मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस और मेरठ से लखनऊ के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत कहां रुकेगी?

दक्षिण रेलवे ने बताया कि नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केवल उद्घाटन के दिन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना की जाएगी लेकिन इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी. यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन पटरी पर दौड़ेगी. ट्रेन संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह पांच बजे रवाना होगी और उसी दिन अपराह्न 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी. नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से अपराह्न 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी.

मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत कहां रुकेगी?

दक्षिण रेलवे ने बताया कि मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और अपराह्न एक बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी. दक्षिण रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंच जाएगी. दोनों ओर से सह डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम पर रुकेगी.

मेरठ से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन कब से चलेगी?

मेरठ से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन एक सितंबर से चलेगी जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन आज करेंगे. ट्रेन रविवार को लखनऊ से रवाना होगी जबकि सोमवार को मेरठ से चलेगी. यह वंदे भारत ट्रेन ट्रेन हफ्ते में केवल छह दिन पटरी पर दौड़ेगी. मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा. मेरठ से लखनऊ के बीच 459 किमी की दूरी ट्रेन केवल 7.10 घंटे में तय कर लेगी. ट्रेन मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी. मेरठ से ट्रेन सुबह 6.35 बजे चलेगी और मुरादाबाद में 8.35 जबकि बरेली में 9.56 पर पहुंचेगी. इसके बाद सीधे लखनऊ दोपहर में 01.45 बजे पहुंच जाएगी. ट्रेन वापसी में दोपहर 2.45 बजे लखनऊ से चलेगी और रात दस बजे मेरठ पहुंचेंगी.

Read Also : Indian Railway : Vande Metro का ये वीडियो देखकर आप कह उठेंगे- वाह क्या ट्रेन है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >