Uttar Pradesh Heavy Rain: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर प्रभावितों को राहत देने के आदेश दिये हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि देने का निर्देश दिया है. प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद और अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है.
आंधी-तूफान और बारिश ने राज्य के 19 जिलों में मचाया तांडव
बाराबंकी, बहराइच, कानपुर देहात, बस्ती, संभल, हरदोई और उन्नाव सहित 19 जिलों से मानव जानमाल के नुकसान की खबर है. जबकि 130 पशुधन (बड़े और छोटे दोनों) मारे गए हैं और 98 घरों को नुकसान पहुंचा है.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर सरकार को अवगत कराने का आदेश दिया है.
