US 250th: पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच की दोस्ती ‘वैश्विक भलाई के लिए एक बड़ी ताकत’ है.
140 करोड़ भारतीयों की ओर से बधाई: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “140 करोड़ भारतीयों की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को आपकी स्वतंत्रता की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई देता हूं.”
लोकतंत्र और कानून का राज हमारी ताकत : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ एक रणनीतिक साझेदारी ही नहीं है, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और दोनों देशों के लोगों की असीमित क्षमता में साझा विश्वास इस दोस्ती को वैश्विक भलाई की ताकत बनाता है. पीएम मोदी ने कामना की कि आगामी 250 वर्ष अमेरिका के लिए और अधिक समृद्धि, शांति और प्रगति लेकर आएं.
अमेरिकी राजदूत ने पीएम मोदी का जताया आभार
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने X पर पोस्ट कर शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारत
