यूपी में खेला? अखिलेश ने कांग्रेस को 11 सीटें देने का किया ऐलान, जयराम रमेश बोले- हमने घोषणा की ही नहीं

lok sabha election 2024 कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है. इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी.

कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी पार्टियों के बीच बनी I.N.D.I.A गठबंधन पूरी तरह से टूट के कगार पर है. बंगाल और पंजाब में झटका लगने के बाद बिहार में भी गाड़ी फंस चुकी है. इधर उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर खेला होने की आशंका बढ़ गई है. हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया. लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अभी उसकी ओर से कोई भी घोषणा नहीं की गई है.

अखिलेश यादव के ट्वीट में क्या है खास

समाजवादी पार्टी (सपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की शनिवार को औपचारिक घोषणा कर दी और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गठबंधन की घोषणा की. यादव ने पोस्ट में कहा, कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीट से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है…ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा. इसी पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी.


Also Read: पश्चिम बंगाल : I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर ममता बनर्जी नाखुश, बंगाल में अकेले लड़ेंगी चुनाव

जयराम रमेश बोले- हमने तो अभी घोषणा ही नहीं की

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ सीट बंटवारे पर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत जारी है. इस संबंध में फार्मूले पर फैसला होने के बाद जानकारी दी जाएगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्य अशोक गहलोत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सीधे संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर जो समझौता होगा वह कांग्रेस, सपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए फायदेमंद होगा.

Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी के आगे कांग्रेस ने टेके घुटने? ममता बनर्जी के ऐलान के बाद जयराम रमेश ने कही ये बात

यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें

उप्र में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. सपा को पांच, बसपा को 10 सीट पर जीत मिली थी, जबकि रालोद अपना खाता भी नहीं खोल पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >