UP Love Story: हे भगवान! समधी के साथ समधन हुई फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की एक महिला अपनी ही बेटी के ससुर के साथ भाग गई. बेटी की शादी के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी थी. यह बातचीत धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया और दोनों ने एक साथ भागने का फैसला किया.

UP Love Story: उत्तर प्रदेश के बदायूं का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां अपनी ही बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई है. इस मामले का पता तब चला जब महिला का पति सुनील कुमार महिला के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचा. जानकारी के मुताबिक महिला का नाम ममता है. इनका कई सालों से अपनी बेटी के ससुर शैलेंद्र के साथ संबंध चल रहा था. जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया और दोनों कार में बैठकर घर से भाग गए.

महिला का पति सुनील कुमार एक ट्रक ड्राइवर है, वह ज्यादातर समय काम के सिलसिले में घर से बाहर ही रहता था. वह बाहर से ही घर में पैसे भेज दिया करता था और महीने में सिर्फ एक से दो बार घर जाता था. इसलिए आदमी को कभी अपनी पत्नी पर शक नहीं हुआ. पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पति की गैरमौजूदगी में महिला बेटी के ससुर को अपने घर बुलाया करती थी. ससुर ज्यादातर रात के समय आता था, दिन में चला जाता था. लेकिन बेटी का ससुर होने के कारण पड़ोसियों को भी कभी महिला पर शक नहीं हुआ.

महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी 2022 में हुई थी. उनके बच्चों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी मां किसी न किसी बहाने बेटी के ससुर को फोन किया करती थी. बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों संबंध में आ गए. जिसके बाद अप्रैल के महीने में दोनों एक साथ घर से भाग गए. पुलिस अभी दोनों को ढूंढने में लगी हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह दोनों को ढूंढ लेंगे.

यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे

यह भी पढ़ें Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >