HD Kumaraswamy: एचडी कुमारस्वामी कर रहे थे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अचानक नाक से बहने लगा खून, अस्पताल में भर्ती

HD Kumaraswamy: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

HD Kumaraswamy: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु में जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी समय उनके नाक से अचानक खून बहने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा दिया और अस्पताल ले जाया गया.

कुमारस्वामी को रूमाल से नाक बंद करते देखा गया

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को रूमाल के सहारे नाक से बहते खून को बंद करने की कोशिश करते देखा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक खून बहने से उनकी शर्ट भी भीग गई.

भाजपा-जेडीएस नेताओं की बैठक हुई

कर्नाटक प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र , कुमारस्वामी और राज्य में विपक्ष के नेता आर अशोक के नेतृत्व में भाजपा-जेडीएस नेताओं की रविवार को बैठक हुई. विजयेंद्र ने कहा कि नेताओं ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले सहित कर्नाटक में हो रहे भ्रष्टाचार के पीछे के कारणों पर चर्चा की. भाजपा और जेडीएस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की और सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में विस्तार से चर्चा की. एसटी विकास निगम घोटाले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए आए पैसे को कांग्रेस सरकार ने लूट लिया है, MUDA घोटाला और कर्नाटक में हो रहे कई अन्य घोटाले.

भाजपा और जेडीएस 3 अगस्त को निकालेंगे पदयात्रा

भाजपा और जेडीएस ने 3 अगस्त से पदयात्रा निकालने का फैसला किया है. बीएस येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी यात्रा में भाग लेंगे. यह सात दिवसीय यात्रा है जो 3 अगस्त से शुरू होगी और 10 अगस्त को समाप्त होगी. 10 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे. नेताओं ने कहा, अगर सरकार हमारी पदयात्रा को रोकने की कोशिश करेगी तो हम नहीं रुकेंगे.

1 अगस्त से बदलने जा रहे हैं नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >