केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी AIIMS में भर्ती, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ अपडेट

एम्स दिल्ली ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पेट के ऊपरी हिस्से में तकलीफ की शिकायत थी. जिसके बाद उन्हें रविवार देर रात भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत ठीक है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की गहन देखरेख में इलाज की जा रही है.

एक्स ने जारी किया हेल्थ अपडेट

एम्स दिल्ली ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पेट के ऊपरी हिस्से में तकलीफ की शिकायत थी. जिसके बाद उन्हें रविवार देर रात भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनकी हालत ठीक है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में लगी हुई है.

कार्��ियो न्यूरो सेंटर में भर्ती हैं रेड्डी

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को रविवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया. केंद्रीय मंत्री को कार्डियो न्यूरो सेंटर की हृदय देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है.

मन की बात के 100वें एपिसोड को संबोधित कर रहे थे रेड्डी तभी पड़े बीमार

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (एनजीएमए) में रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. उसके बाद ही उनकी तबीयत खराब हुई. इससे पहले दिन में, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला.

Also Read: मन की बात पर लाउड.. जन की बात पर चुप्पी, कांग्रेस ने साधा PM Modi पर निशाना, जय राम रमेश ने कहा ‘मौन की बात’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >