Union Budget 2021, Indian Railway Updates: रेलवे को एक लाख करोड़ से ज्यादा का आवंटन, पर्यटक रूट के लिए Indian Railway का नया प्लान

Union Budget 2021, Indian Railway Live Updates: वित मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज केंद्रीय आम बजट (Union Budegt 2021) पेश किया. कोरोना संकट के बाद उत्पन्न हुई स्थितियों को लेकर भारतीय रेलवे के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा रुपयों के आवंटन का ऐलान किया. देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में रेलवे एक बहुत बड़ा जरिया है. पहले रेल बजट को अलग से पेश किया जाता था लेकिन 2017 से इसे आम बजट में ही मर्ज कर लिया गया. आज के बजट के में रेलवे को लेकर क्या घोषऩाएं हुईं है ये जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ. पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट

Live Updates
12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

दिसंबर 2023 तक ब्रॉड गेज रेल पटरियों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण

सरकार ने शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती प्रदान करने के लिए सोमवार को 18,000 करोड़ रुपये की योजना की घोषणा की वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने लोकसभा में पहला कागजरहित आम बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि दिसंबर 2023 तक ब्रॉड गेज रेल पटरियों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण होगा. कहा कि रेलवे के लिए रिकॉर्ड 1,10,055 करोड़ रुपये मुहैया कराये जाएंगे जिसमें से 1,07,100 करोड़ रुपये 2021-22 में पूंजी व्यय के लिए निर्धारित होंगे.

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीनियर सिटीजन के लिए स्पेशल ऐलान किया. 75 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को अब टैक्स में राहत दी गई है. अब 75 साल से अधिक उम्र वालों कों आईटीआर नहीं भरना होगा.

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

मेट्रो के लिए 11 हजार करोड़ का प्रावधान

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की बड़ी योजना

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

रेलवे को एक लाख करोड़ से ज्यादा का आवंटन, पर्यटक रूट के लिए Indian Railway का नया प्लान

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

रेलवे डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर, एनएचएआई के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा. बता दें कि देश में दो डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर बन रहे हैं.

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

राजस्व बढ़ाने के लिए किसानों और मालगाड़ी पर फोकस

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कुछ हिस्से इस साल शुरू होंगे. इससे माल ढुलाई को मजबूती मिलेगी. रेलवे को राजस्व बढ़ाने के लिए माल ढुलाई पर भी फोकस करना है. यह मल्टी-कमोडिटी, मल्टी-कंसाइनर/कंसाइनी, मल्टी-लोडिंग/अनलोडिंग परिवहन सेवा है, जिसका उद्देश्य किसानों को बड़े स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना है. किसान रेल सेवा का मुख्य उद्देश्य उत्पादन केंद्रों को बाजार और उपभोक्ता केंद्रों से जोड़कर कृषि क्षेत्र की आय को बढ़ाना है.

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

Indian Railway Budget 2021: रेलवे की नई परियोजनाओं को मंजूरी

बजट 2021-22 में रेलवे की नई परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा भारतीय रेल नेटवर्क में विस्तार भी हो सकता है. देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल में कुछ नई ट्रेनों को भी जोड़ा जा सकता है. इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण को लेकर भी ऐलान किया जा सकता है.

12:39 PM. 1 Feb 21 12:39 PM. 1 Feb

Railway budget 2021: बजट में Bullet Train को मिलेगी रफ्तार

उम्‍मीद की जा रही है कि बजट में रेलवे के लिए की जाने वाली घोषणाओं में देश के लिए बुलेट ट्रेन नेटवर्क पर खासा जोर रहेगा. बता दें कि वित्‍त मंत्री ने बजट 2020-21 को पेश करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम कर रही है. रेल मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल रेल प्‍लान 2024 में 8000 किमी हाइस्‍पीड रेल नेटवर्क का प्रस्‍ताव रखा गया है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार रेलवे के लिए बजटीय सहायता को बढ़ा दिया जाए.

10:45 AM. 1 Feb 21 10:45 AM. 1 Feb

Rail Budget 2021: रेल यात्रियों को काफी उम्मीदें

केंद्रीय आम बजट से बिहार के रेल यात्रियों को काफी उम्मीदें हैं. खास कर दैनिक रेल यात्रियों ने रेल मंत्री से पूर्व मध्य रेल की सभी रेगुलर मेल-एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों को शीघ्र शुरू करने के साथ ही कई नयी ट्रेनें चलाने की मांग की है. इसके साथ ही लंबित परियोजनाओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुग़लसराय) से झाझा तक तीसरी रेल लाइन, बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन और नेऊरा-दनियावां रेल लाइन का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किये जाने की मांग भी की गयी.

Posted by: utpal kant

मुख्य बातें

Union Budget 2021, Indian Railway Live Updates: वित मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज केंद्रीय आम बजट (Union Budegt 2021) पेश किया. कोरोना संकट के बाद उत्पन्न हुई स्थितियों को लेकर भारतीय रेलवे के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा रुपयों के आवंटन का ऐलान किया. देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में रेलवे एक बहुत बड़ा जरिया है. पहले रेल बजट को अलग से पेश किया जाता था लेकिन 2017 से इसे आम बजट में ही मर्ज कर लिया गया. आज के बजट के में रेलवे को लेकर क्या घोषऩाएं हुईं है ये जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ. पढ़ें हर लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >