भारत में बीबीसी पंजाबी न्यूज का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, क्या अमृतपाल सिंह है कारण!

बीबीसी की ओर से अभी तक इस ब्लॉक पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं, ट्विटर ने भी अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं कहा है कि किस कारण यह कार्रवाई की गई. रिपोर्ट से जो संकेत मिलता है कि उसके मुताबिक चूंकि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की गहन तलाश कर रही है इस कारण ट्विटर हैंडल को रद्द किया गया है.

बीबीसी पंजाबी न्यूज के ट्विटर अकाउंट को आज यानी मंगलवार को भारत में बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि अकाउंट में कुछ लीगल कार्यवाही के तहत इसे सस्पेंड किया गया है. इसको लेकर एक मैसेज भी बीबीसी पंजाबी न्यूज के ट्विटर पर दिख रहा है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खालिस्तानी अलगाववादी और ‘पंजाब वारिस डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश के बीच यह कदम उठाया गया है. गौरतलब है कि बीते 10 दिनों से लगातार तलाश करने के बाद भी पुलिस को अमृतपाल सिंह का पता नहीं लग पाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बीबीसी की ओर से अभी तक इस ब्लॉक पर कोई टिप्पणी नहीं की है. वहीं, ट्विटर ने भी अभी तक इसको लेकर कुछ नहीं कहा है कि किस कारण यह कार्रवाई की गई. हालांकि इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है, लेकिन रिपोर्ट से जो संकेत मिलता है कि चूंकि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की गहन तलाश कर रही है इस कारण ट्विटर हैंडल को रद्द किया गया है. गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस 18 मार्च से ही अभियान चला रही है.

10 दिनों से फरार है अमृतपाल सिंह: गौरतलब है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह बीते 10 दिनों से फरार है. 9 राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक वो सभी को चकमा देता आया है. अमृतपाल पर हत्या के प्रयास, कानून व्यवस्था में बाधा डालने और देश में शांति बिगाड़ने समेत कई संगीन आरोप लगाए गए है.

नेपाल भाग जाने का शक: वहीं पुलिस को शक है कि अमृतपाल सिंह नेपाल भाग गया है. इससे पहले पुलिस को शक था कि वो उत्तराखंड में छिपा है. उत्तराखंड में भी पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस को शक है कि उत्तराखंड के उधमसिंह नगर वो कहीं छिपा हो सकता है. बता दें, उधमसिंह नगर में सिखों की एक बड़ी आबादी रहती है. इसके अलावा यहां से उसे नेपाल भागने का भी रास्ता निकल सकता है. 

Also Read: BJP चुनावों में जीतती जाएगी-विपक्ष के हमले बढ़ते जाएंगे, संसदीय दल की बैठक में बोले PM Modi

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >