Trump India Visit: अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, जानें अब तक कितनी बार आए

अमेरिकी राजदूत ने संकेत दिया, राष्ट्रपति ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं. जानें पूरी जानकारी.

ट्रंप का भारत दौरे को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई. जब भारत-अमेरिका के बीच व्यापार और रणनीतिक रिश्तों को लेकर बातचीत के बीच अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के अगले भारत दौरे को लेकर बड़ा संकेत दिया है. इंडिया टुडे टीवी से बातचीत में गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल भारत आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि ट्रंप को 2020 का भारत दौरा अब भी याद है और उस यात्रा की उनकी अच्छी यादें हैं.

अमेरिका ट्रंप की भारत यात्रा के लिए काम कर रहा है-मार्को रुबियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी 27 जून 2026 को कहा था कि अमेरिका ट्रंप की भारत यात्रा के लिए काम कर रहा है और यह दौरा अगले साल की शुरुआत में हो सकता है.

रुबियो ने यह भी कहा था कि वह ट्रंप की यात्रा की तैयारियों के लिए 2026 के अंत से पहले भारत आ सकते हैं. हालांकि, ट्रंप के दौरे की अभी कोई तय तारीख सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोत

ट्रंप अब तक सिर्फ एक बार आए हैं भारत

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24-25 फरवरी 2020 को भारत का राजकीय दौरा किया था. इस दौरान ट्रंप अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली गए थे. 2027 का प्रस्तावित दौरा उनका भारत का दूसरा दौरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >