Tripura HIV Cases: त्रिपुरा में HIV एड्स के 8000 से अधिक मामले, 47 छात्रों की हो चुकी है मौत

Tripura HIV Cases: त्रिपुरा में एड्स के मामले ने देशभर की चिंता बढ़ा दी है. राज्य में 8000 से अधिक लोग पॉजिटिव हो चुके हैं. जबकि 47 छात्रों की मौत भी चुकी है.

Tripura HIV Cases: त्रिपुरा में एचआईवी केस को लेकर एड्स राज्य नियंत्रण सोसाइटी की परियोजना निदेशक, डॉ समरपिता दत्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि राज्य में एड्स रोगियों की संख्या 8000 से अधिक हो चुकी है. उन्होंने कहा, एक बार जब (रोगी पंजीकृत हो जाते हैं, तो उन सभी को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के मार्गदर्शन में राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी से उपचार और सहायता मिलती है.

त्रिपुरा में एड्स ने ली 47 छात्रों की जान

त्रिपुरा में अबतक एड्स की वजह से 47 छात्रों की मौत हो चुकी है. जबकि 222 स्कूलों और 24 कॉलेजों के कुल 828 छात्र इस रोग से ग्रसित हैं. 572 छात्र अब भी बीमार हैं.

कैसे मामला आया सामने

त्रिपुरा में एड्स के मामले तब सामने आये जब इसी महीने एक मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आंकड़े सामने रखे. उन्होंने बताया था कि कुल 220 स्कूलों और 24 कॉलेंजों में छात्र नशीली दवाओं का सेवन करते हैं. कार्यशाला में बताया गया कि राज्य में कुल 8729 लोगों ने एड्स को लेकर रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें एचआईवी मरीजों की संख्या 5674 लोग हैं, जिसमें 4 हजार से अधिक पुरुष और हजार से अधिक महिलाएं इससे पीड़ित हो चुके हैं. उन्होंने जो बताया उसके अनुसार केवल एक मरीज ट्रांसजेंडर है.

Also Read: Lightning Strike Death: झारखंड के चांडिल में आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की चपेट में आकर तीन ने तोड़ा दम, तीन लोग झुलसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >