Top Google Searches: 2024 में पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में क्या-क्या किया सर्च, लिस्ट कर देगा हैरान

Top Google Searches: पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस साल गूगल पर सबसे अधिक भारत के बारे में सर्च किया गया है. गूगल ने इसकी सूची जारी की है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग भारत के बारे में पूरे साल क्या-क्या सर्च करते रहे. तो आइये आपको हम यहां दिखा रहे हैं पूरी सूची, जिसे पाकिस्तान में सर्च किया गया.

Top Google Searches: पाकिस्तान के लोग सर्च इंजन गूगल पर साल 2024 में सबसे अधिक जिन टॉपिक को सर्च किया, उसमें क्रिकेट टॉप पर है. क्रिकेट में भी सबसे अधिक टी20 वर्ल्ड कप को सर्च किया गया.

क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
पाकिस्तान बनाम इंडिया

पाकिस्तान में 2024 में सबसे अधिक जिन लोगों को सर्च किया गया

पाकिस्तान में 2024 में जिन लोगों को सबसे अधिक सर्च किया गया, उसमें भारतीय फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान हैं. इसके अलावा टॉप पांच व्यक्ति जिसे पाकिस्तान में सबसे अधिक ढूंढा गया, उसमें ये नाम शामिल हैं.
अब्बास अत्तार
एटेल अदनान
अरशद नदीम
सना जावेद
साजिद खान

फिल्में और नाटक

पाकिस्तान में भारतीय फिल्में सबसे अधिक देखी जाती हैं. साल 2024 में भी भारतीय फिल्मों को सबसे अधिक सर्च किया गया. जिसमें टॉप पर हीरामंडी है.
हीरामंडी
12वीं फेल
जानवर
मिर्जापुर सीजन 3
स्त्री 2

रेसिपी

पाकिस्तान में साल 2024 में बहुत सारे रेसिपी को भी सर्च किया है. जिसमें सबसे ज्यादा केला ब्रेड की रेसिपी को पाकिस्तानी लोगों ने गूगल पर सर्च किया है.
केला ब्रेड रेसिपी
मालपुरा रेसिपी
लहसुन ब्रेड रेसिपी
चॉकलेट चिप कुकी रेसिपी
तवा कलेजी रेसिपी

टेक

टेक्नोलॉजी में भी पाकिस्तान के लोगों ने कई ब्रांड को गूगल पर सर्च किया है. टेक में सबसे अधिक जो टॉपिक सर्च किया गया है, उसमें चैट जीपीटी लॉगिन है.

चैटजीपीटी लॉगिन
बिंग इमेज क्रिएटर
इनफिनिक्स नोट 30
वीवो y100
जेमिनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >