Top 5 News: शाह के खिलाफ FIR, पाक ने UN में उठाया कश्मीर मुद्दा, आनंद मोहन की रिहाई, पढ़ें बड़ी खबरें

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में जम्मू-कश्मीर का मामला उठाया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सलाहकार प्रतीक माथुर ने लताड़ लगायी.

देश-दुनिया में सुबह से कई महत्वपूर्ण खबरें आयीं. जिसपर दिनभर चर्चा भी हुई. यूएन में पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का मामला उठाया, तो भारत ने उसे कड़ी फटकार लगा दी. इधर कांग्रेस ने भड़काऊ बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. तो बिहार के बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई हो गयी है. तो आइये एक जगह पर देखें देश-दुनिया की पांच खबरें.

1. पाकिस्तान ने UN में फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगायी लताड़

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक में जम्मू-कश्मीर का मामला उठाया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में सलाहकार प्रतीक माथुर ने लताड़ लगायी. पूरी खबर यहां पढ़ें

2. बंगाल रामनवमी हिंसा की जांच करेगी NIA, कलकत्ता HC ने दिया निर्देश

बंगाल में रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा मामले की जांच एनआईए करेगी. कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

3. गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज करायी शिकायत

कांग्रेस नेताओं रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह और भाजपा की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. बिहार के ‘बाहुबली’ आनंद मोहन विरोध के बीच जेल से रिहा

बिहार के बाहुबली नेता पूर्व सांसद आनंद मोहन गुरुवार को जेल से रिहा हो गये. बुधवार को अपने बेटे चेतन आनंद की सगाई में शामिल होने और पेरौल की अवधि खत्म होने के बाद शाम 4.30 बजे उन्होंने जेल में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद उनके स्थायी रिहाई की कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. इसके बाद आनंद मोहन को सुबह करीब 4.30 बजे सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. आईपीएल से बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर, सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर आईपीएल से बाहर हो गए हैं. इसकी पुष्टि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किया है. पढ़ें पूरी खबर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >