Indian Richest Women: भारत की इन 5 महिलाओं के पास है बेशुमार धन, धनकुबेर WOMAN को जानिए क्या करती हैं काम

Indian Richest Women: 2024 में जारी अरबपतियों की सूची में भारत के 200 से अधिक लोग शामिल हैं. जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी टॉप 11 में शामिल हैं. अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. आज हम भारत की सबसे अमीर महिलाओं के बारे में चर्चा करने वाले हैं.

Indian Richest Woman: भारत में ऐसी भी महिलाएं हैं, जिनके पास बेशुमार धन-दौलत है. इस सूची में कई महिलाएं शामिल हैं. जिनमें जिंदल ग्रुप की एमिरेटस चेयरपर्सन सावित्री जिंदल टॉप पर हैं. उनके पास करीब 40 अरब डॉलर की संपत्ति है. सावित्री जिंदल, देश के मशहूर उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी हैं. ओपी जिंदल की मौत 2005 में हो गई थी. जिसके बाद सावित्री कंपनी को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभाल रही हैं.

रेखा झुनझुनवाला

देश की दूसरी सबसे अमीर महिला रेखा झुनझुनवाला हैं. उनके पास करीब 7.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है. यानी 65 हजार करोड़ से अधिक उनकी कुल संपत्ति है. रेख झुनझुनवाला शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं.

विनोद राय गुप्ता

देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में विनोद राय गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं. विनोद राय की कुल संपत्ति करीब 47 हजार करोड़ रुपये है. उनके पति कीमत राय गुप्ता थे, जो हैवेल्स इंडिया कंपनी के मालिक थे. उनके निधन के बाद विनोद राय गुप्ता कंपनी को चला रही हैं. इस काम में विनोद राय को उनके बेटे अनिल राय का भी साथ मिल रहा है. मां और बेटे मिलकर हैवेल्स कंपनी को जिम्मेदारी के साथ चला रही हैं.

रेणुका जगतियानी

देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में चौथे नंबर पर रेणुका जगतियानी हैं. उनके पास करीब 4.8 अरब डॉलर की संपत्ति है. रेणुका जगतियानी लैंडमार्क ग्रुप की सीईओ हैं.

Also Read: पाकिस्तान की पगलैटी: गदहा-बकरी बेचने के बाद अब बाजार में चलाएगा प्लास्टिक का नोट

अनु रागा

देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में अनु रागा पांचवें नंबर पर हैं. फोर्ब्स की सूची में उन्हें पांचवां स्थान दिया गया है. उनके पास कुल 4 अरब डॉलर की संपत्ति है. उन्होंने 1980 में अपने पति के साथ थर्मैक्स में काम करना शुरू किया था. 1996 में पति के निधन के बाद अनु रागा ने पूरी जिम्मेदारी के साथ कंपनी को संभाला और आगे बढ़ा रही हैं.

मोदी का यूक्रेन दौरा रोकेगा रूस के साथ जारी संघर्ष, यूएन को उम्मीद, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >