शाम की न्यूज डायरी: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बवाल, पढ़ें बड़ी खबरें यहां

Today NewsWrap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक विवादास्पद बयान दिया है जिससे राजनीति गरम हो गयी है.भारतीय ओलंपिक महासंघ की अध्यक्ष पीटी उषा प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर भड़क गयी हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार सड़क पर उतरना अनुशासहीनता है. पढ़ें बड़ी खबरें यहां

कर्नाटक चुनाव: ‘मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आकाओं को खुश करने के लिए दिया ऐसा बयान’, भाजपा की आयी प्रतिक्रिया

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक विवादास्पद बयान दिया है जिसपर भाजपा की प्रतिक्रिया आयी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी पर की गयी टिप्पणी पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी अध्यक्ष बनाया लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा जो सोनिया गांधी द्वारा दिये गये बयान से भी बदतर है. विस्तृत खबर

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर भड़कीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा, कहा- सड़क पर उतरना अनुशासनहीनता

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पहलवानों का सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना अनुशासनहीनता है. सड़क पर प्रदर्शन करके पहलवान भारत की छवि धूमिल कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का पीटी उषा से ऐसी कड़ी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी. बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें आईओए अध्यक्ष पी टी उषा से ऐसे कड़े जवाब की अपेक्षा नहीं थी. हमें उम्मीद थी कि वह हमारा साथ देंगी. विस्तृत खबर

झारखंड: पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

पंकज मिश्रा से जुड़े अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई की गयी. खंडपीठ ने प्रार्थी को निर्देश दिया कि दस्तावेज के साथ अपना फर्ज बयान लोकल थाना में दर्ज कराएं. यदि थाना प्रभारी को आरोप गंभीर प्रतीत होता है, तो वह हाईकोर्ट का आदेश जारी होने के 7 दिन के अंदर एफआईआर दर्ज करें. विस्तृत खबर

आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के चीफ सेकेट्री आमिर सुबहानी का आया बयान, बताया कैसे छूटे ‘बाहुबली’

आनंद मोहन की रिहाई पर मचे भारी बवाल के बीच, बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने गुरुवार के प्रेसवार्ता करके सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई में किसी नियम का उलंघन नहीं किया है. उनकी रिहाई कानून के दायरे में रहकर की गयी है. उन्होंने कहा कि 20 साल की परिहार अवधि के बाद किसी को भी छोड़ने का प्रवधान है.  विस्तृत खबर

UP Politics : विपक्षी गठबंधन पर आगे बढ‍़ी बात, अखिलेश यादव ने दिल्ली पहुंचकर लालू प्रसाद से की मुलाकात

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मुलाकात की है. भाजपा विरोधी दोनों दलों के नेताओं की यह मुलाकात नयी दिल्ली (New Delhi)में हुई है. विस्तृत खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >