Today News Wrap: उद्धव ठाकरे की पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट करेगी जारी, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है. 'आप' आज सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव करने वाली है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

26 मार्च की बड़ी खबरें

  • देश के कुछ इलाकों में आज भी होली का त्योहार लोग मना रहे हैं.
  • IPL 2024 : मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई में मुकाबला होगा.
  • सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम आवास का घेराव आम आदमी पार्टी करेगी.
  • शिवसेना (यूबीटी) के 15-16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी होगी.
  • गाजा में युद्धविराम को लेकर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में पारित हुआ प्रस्ताव

बड़ी खबरों पर नजर

कांग्रेस ने 6ठी सूची जारी की

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने छठी सूची जारी की है. इस सूची में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली सीट से सी रॉबर्ट ब्रूस को टिकट दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

बिहार में होली के दिन खुले स्कूल

बिहार के सरकारी कर्मी खासकर शिक्षकों की होली बदरंग हो गई. दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से एक ऐसा आदेश जारी किया गया है जिसका विरोध नेता से लेकर शिक्षक संघ तक कर रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन में तकरार

बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत न सिर्फ अटकी नजर आ रही है, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो चुका है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

देवघर की होली को लेकर क्या बोले निशिकांत दुबे

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में दो दिन नहीं, बल्कि तीन दिन होली खेली जाती है. वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर उन्होंने कहा कि लोगों में काफी उत्साह है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

महाकाल मंदिर आग की होगी जांच

सोमवार को यानी होली के दिन महाकाल मंदिर में आग लग गई. इस अग्निकांड में 14 से ज्यादा लोग झुलसे हैं. इसकी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गये हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

IPL का पूरा शेड्यूल जारी

बीसीसीआई आईपीएल 2024 के शेष मैचों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल 26 मई को चेन्नई में होगा जबकि दूसरा क्वालीफायर भी 24 मई को चेन्नई में ही खेला जायेगा. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

चीन ने फिर जताया अरुणाचल पर दावा

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. उसकी ओर से अरुणाचल पर एक बार फिर दावा पेश करने की बात कही है. इससे पहले चीन को भारत ने करारा जवाब दिया था. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

कंगना के खिलाफ सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर हंगामा

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. इसके बाद उन्हें अपने पोस्ट पर सफाई देनी पड़ी. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >