Breaking News: ‍मुंबई क्राइम ब्रांच ने डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा को पूछताछ के लिए कल फिर तलब किया

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद से ही दोनों पायलट लापता है. उनकी खोजबीन जारी है. डेरेक ओ ब्रायन का आरोप, विपक्ष संसद चलाना चाहता है, लेकिन सरकार डाल रही है रुकावट. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:19 AM. 5 Aug 21 9:49 PM. 4 Aug

डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा से कल फिर होगी पूछताछ

पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाहा को कल फिर पूछताछ के लिए तलब किया है. सौरभ कुशवाहा से आज भी पूछताछ की गयी है.

3:19 AM. 5 Aug 21 9:49 PM. 4 Aug

जज उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की

जज उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है. सीबीआई ने आज मुकदमा दर्ज किया और इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया है.

11:08 PM. 4 Aug 21 5:38 PM. 4 Aug

अयोध्या के राममंदिर में श्रद्धालु 2023 से कर सकेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या के राममंदिर में 2023 से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे. यह जानकारी सूत्रों के हवाले एएनआई न्यूज एजेंसी ने दी है.

11:08 PM. 4 Aug 21 5:38 PM. 4 Aug

गौतम थापर को एक दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया

अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को एक दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है, जिसमें पूछताछ के लिए ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने एक दिन की दी है.

11:08 PM. 4 Aug 21 5:38 PM. 4 Aug

नालंदा में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच की मौत

बिहार के नालंदा जिले में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है जबकि दो घायल हैं.

11:08 PM. 4 Aug 21 5:38 PM. 4 Aug

समग्र शिक्षा योजना को जारी रखने की अनुमति

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक स्कूली शिक्षा के लिए समग्र शिक्षा योजना को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. यह जानकारी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी.

मुख्य बातें

Breaking News: जम्मू कश्मीर के कठुआ में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद से ही दोनों पायलट लापता है. उनकी खोजबीन जारी है. डेरेक ओ ब्रायन का आरोप, विपक्ष संसद चलाना चाहता है, लेकिन सरकार डाल रही है रुकावट. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >