Breaking News: पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट दो पुलिसकर्मी की मौत

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. विस्फोटक बरामदगी का मामला है. राजस्थान में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है. देश-दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

Live Updates
3:47 AM. 9 Aug 21 10:17 PM. 8 Aug

पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट दो पुलिसकर्मी की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में हुए विस्फोट दो पुलिसकर्मी की मौत हो गयी है जबकि 13 लोग घायल हैं.

3:47 AM. 9 Aug 21 10:17 PM. 8 Aug

महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना संक्रमण के 5,508 मामले

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 5,508 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 151 की मौत की मौत हुई है, वहीं 4,895 लोग स्वस्थ हुए हैं.

11:25 PM. 8 Aug 21 5:55 PM. 8 Aug

पुणे में अब रात आठ बजे तक खुलेंगी दुकानें

महाराष्ट्र सरकार की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित पुणे में अब दुकानें रात आठ बजे तक खुली रहेंगी और रेस्टोरेंट और होटल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खुल सकेंगे.

11:25 PM. 8 Aug 21 5:55 PM. 8 Aug

Tokyo ओलंपिक का समापन समारोह शुरू

Tokyo ओलंपिक का समापन समारोह शुरू हो गया है. खेलों के इस महाकुंभ का जापान में शानदार ढंग से आयोजन किया गया. 23 जुलाई को ओलंपिक का आगाज हुआ था.

11:25 PM. 8 Aug 21 5:55 PM. 8 Aug

दिल्ली के पीरागढ़ी चौक इलाके के एक गोदाम में आग लगी

दिल्ली के पीरागढ़ी चौक इलाके के एक गोदाम में आग लग गयी है. दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं हैं, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

8:01 PM. 8 Aug 21 2:31 PM. 8 Aug

सीबीआई ने कोर्ट और जजों के अवमानना मामले में दो और को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने न्यायाधीशों और न्यायपालिका के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में 7 अगस्त को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया. सीबीआई इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

मुख्य बातें

जम्मू कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. विस्फोटक बरामदगी का मामला है. राजस्थान में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी है. देश-दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >