Breaking News : AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल न की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल आज राज्यसभा में पेश किया गया. यह बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है.किन्नौर लैंडस्लाइड में दो को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:59 AM. 12 Aug 21 10:29 PM. 11 Aug

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने अमित शाह के साथ असम-मिजोरम सीमा विवाद पर चर्चा की.

3:59 AM. 12 Aug 21 10:29 PM. 11 Aug

ममता बनर्जी की याचिका पर कल होगी सुनवाई

नंदीग्राम चुनाव के नतीजों को चुनौती देने वाली ममता बनर्जी की याचिका पर कल कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से भाजपा से शुवेंदु अधिकारी विजयी हुए थे और ममता बनर्जी चुनाव हार गयी थीं. इस चुनाव परिणाम को ममता बनर्जी ने चुनौती दी है.

3:59 AM. 12 Aug 21 10:29 PM. 11 Aug

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही आज रात अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. संसद के मानसून सत्र में राज्यसभा ने 19 बिल पास किया.

3:59 AM. 12 Aug 21 10:29 PM. 11 Aug

राज्यसभा में हंगामा विपक्षी सदस्यों ने वाॅकआउट किया

राज्यसभा में ओबीसी से संबंधित बिल पास हो गया है, उसके बाद सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वाॅकआउट कर दिया.

1:05 AM. 12 Aug 21 7:35 PM. 11 Aug

कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों की बैठक बुलायी

कांग्रेस पार्टी ने अपने राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों की 12 अगस्त को बैठक बुलायी है. बैठक संसद भवन में स्थित कांग्रेस संसदीय दल के कार्यालय में होगी.

1:05 AM. 12 Aug 21 7:35 PM. 11 Aug

जगदीप धनखड़ क्यों मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि यह सद्भावना मुलाकात थी.

मुख्य बातें

ओबीसी आरक्षण संशोधन बिल आज राज्यसभा में पेश किया गया. यह बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है.किन्नौर लैंडस्लाइड में दो को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >