हाथरस पैदल निकले राहुल गांधी पुलिस हाथापाई में गिरे या गिराए गए? तस्वीरों से जानिए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हाथरस के लिए निकले उनका इरादा था कि वह हाथरस की पीड़िता के परिवार वालों से मिलें लेकिन रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

राहुल गांधी जिद पर अड़े रहे कि वह आज पीड़ित के परिवार वालों से मिलकर रहेंगे. पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती रही इस बीच धक्कामुक्की शुरू हुई.

राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को छोड़कर अकेले ही हाथरस की तरफ पैदल जाना चाहते थे. पुलिस उन्हें लगातार रोकने की कोशिश कर रही थी.

राहुल गांधी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की तेज हुई. राहुल गांधी गिर पड़े राहुल के पीछे कार्यकर्ता भी खड़े थे.

राहुल गांधी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें धक्का देकर गिराने की कोशिश की गयी. उन्हें जाने से रोकने केलिए पुलिस ने धक्का दिया

राहुल गांधी के हाथ में चोट लगी तो प्रियंका गांधी भी देखने लगी. कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी

Posted By : Pankaj kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >