जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने बारामूला के निर्दलीय सरपंच मंजूर अहम पद बरसाई गोलियां, मौत

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन स्थित गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने शुक्रवार की शाम को निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि, अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

विस्तृत खबर का इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >