सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे आतंकी को मारी गोली, शव को घसीटते हुए सीमा के पार ले गये उसके साथी

निगरानी उपकरणों की मदद से चार आतंकवादियों की संदिग्ध हरकत नजर आई. इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकी मारा गया. सेना ने कहा कि आतंकवादियों को एक शव को सीमा के पार घसीटते हुए ले जाते देखा गया.

जम्मू-कश्मीर से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई. यहां की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने तड़के घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. इस संबंध में आधिकारिक बयान आया है, जिसमें बताया गया है कि जम्मू में अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शनिवार तड़के भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों का एक ग्रुप सुरक्षाबलों को भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए नजर आया. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की जिससे एक आतंकी मारा गया. मारे गए आतंकवादी के शव को उसके साथी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार खींचकर ले गए.

Also Read: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक आतंकी ढेर, घसीटकर ले गये साथी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >