'आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा' नो मनी फॉर टेरर समिट में बोले पीएम मोदी- मददगारों की पहचान जरूरी

No Money for Terror Summit: समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है. उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि-आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है. पीएम मोदी ने कहा आतंकवादियों के मददगारों की पहचान जरूरी है.

No Money for Terror Summit: दिल्ली में टेरर फंडिंग को लेकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया. नो मनी फॉर टेरर समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है. बता दें, समिट में 72 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह सम्मेलन भारत में हो रहा है. हमारे देश ने आतंक की भयावहता का सामना बहुत पहले किया था जब दुनिया ने इसे गंभीरता से लिया था.

आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें: समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है. उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि-आतंकवाद और आतंक से जंग दो अलग-अलग बातें है. पीएम मोदी ने कहा आतंकवादियों के मददगारों की पहचान जरूरी है.

दिल्ली में नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक व्यापक, सक्रिय, व्यवस्थित प्रतिक्रिया की जरूरत है, अगर हम चाहते हैं कि हमारे नागरिक सुरक्षित रहें, तो हम तब तक इंतजार नहीं कर सकते जब तक कि आतंक हमारे घरों में न आ जाए. हमें आतंकवादियों का पीछा करना चाहिए, उनके समर्थन नेटवर्क को तोड़ना चाहिए और उनके वित्त पर चोट करनी चाहिए.


Also Read:
भारत का पहला निजी रॉकेट विक्रम-एस आज श्रीहरिकोटा से होगा लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

आतंकी गतिविधियों में आयी कमी: दिल्ली में नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में एनआईए के डीजी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और उनके तहत प्रदान किए गए मजबूत और दृढ़ नेतृत्व के साथ-साथ पूरे सरकार के दृष्टिकोण ने देश के सुरक्षा परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि पिछले 8.5 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में आतंकवादी गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आई है. इस अवधि के दौरान भारत पर आतंकवाद के समग्र आर्थिक प्रभाव में भी बड़ी कमी आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >