Breaking News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ट्रैक्टर के नहर में गिरने से 3 बच्चों की मौत

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:04 PM. 4 May 24 8:04 PM. 4 May

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ट्रैक्टर के नहर में गिरने से 3 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक ट्रैक्टर के नहर में गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई. सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

7:07 PM. 4 May 24 7:07 PM. 4 May

जेडीएस के एचडी रेवन्ना को एक दिन की SIT कस्टडी

अपहरण मामले में कर्नाटक के विधायक एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने एक दिन के लिए हिरासत में ले लिया है.

7:06 PM. 4 May 24 7:06 PM. 4 May

जेडीएस के एचडी रेवन्ना को एक दिन की SIT कस्टडी

अपहरण मामले में कर्नाटक के विधायक एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने एक दिन के लिए हिरासत में ले लिया है.

4:22 PM. 4 May 24 4:22 PM. 4 May

एनसीपी नेता योगानंद शास्त्री कांग्रेस में शामिल

दिल्ली में एनसीपी नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री कांग्रेस में शामिल हो गए.

4:11 PM. 4 May 24 4:11 PM. 4 May

कांग्रेस को तगड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान बीजेपी में शामिल

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान भी उनके साथ बीजेपी में शामिल हो गए.

2:20 PM. 4 May 24 2:20 PM. 4 May

अश्लील वीडियो मामले में जांच के लिए प्रज्वल रेवन्ना के आवास पहुंची एसआईटी की टीम

‘अश्लील’ वीडियो मामले में एसआईटी अधिकारी जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के होलेनरसीपुरा स्थित आवास पर पहुंचे. एचडी रेवन्ना के खिलाफ शुक्रवार को मैसूर में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

1:55 PM. 4 May 24 1:55 PM. 4 May

वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, बनासकांठा की रैली में भड़कीं प्रियंका गांधी

गुजरात के बनासकांठा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि वे मेरे भाई को शहजादा कहते हैं. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कैसे यह शहजादा आपकी समस्याओं को सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किमी पैदल चला…पर दूसरी तरफ आपके शहंशाह नरेंद्र मोदी हैं, जो एक महल में रहते हैं.

11:19 AM. 4 May 24 11:19 AM. 4 May

आपके एक वोट की ताकत से पूरी दुनिया में भारत का बज रहा है डंका, झारखंड में बोले पीएम मोदी

झारखंड के पलामू में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है.

10:22 AM. 4 May 24 10:22 AM. 4 May

यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें और बढ़ चुकी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर के खिलाफ मुकादमा दर्ज किया है. ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों को लेकर जांच कर सकती है.

9:44 AM. 4 May 24 9:44 AM. 4 May

मसूरी में सड़क हादसा, पहाड़ से नीचे गिरी कार, 5 की मौत

मसूरी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, यहां एक कार पहाड़ से नीचे गिर गई जिससे 5 लोगों की मौत हो गई.

9:21 AM. 4 May 24 9:21 AM. 4 May

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से बच्चे की मौत, पांच घायल

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के एक मकान में आग लग गई. इस हादसे में तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए.

8:00 AM. 4 May 24 8:00 AM. 4 May

कनाडा में भारतीय दंपति और उनके पोते की मौत

कनाडा में एक साथ कई गाड़ियों के टकराने की खबर है. इस हादसे में भारतीय दंपति और उनके पोते की मौत हो गई.

7:50 AM. 4 May 24 7:50 AM. 4 May

कनाडा में भारतीय दंपति और उनके पोते की मौत

कनाडा में एक साथ कई गाड़ियों के टकराने की खबर है. इस हादसे में भारतीय दंपति और उनके पोते की मौत हो गई.

7:50 AM. 4 May 24 7:50 AM. 4 May

पीएम मोदी आज बिहार के दरभंगा में करेंगे रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने चुनावी दौरे के तहत बिहार के दरभंगा में रहेंगे. पीएम की जनसभा को लेकर स्थानीय नेताओं ने सभी तैयारी पूरी कर ली है.

7:49 AM. 4 May 24 7:49 AM. 4 May

प्रधानमंत्री मोदी आज पलामू और लोहरदगा में करेंगे रैली

प्रधानमंत्री मोदी का आज झारखंड के पलामू और लोहरदगा संसदीय क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. बीजेपी ने पलामू लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद विष्णु दयाल राम को फिर से टिकट दिया है जबकि लोहरदगा सीट से मौजूदा सांसद सुदर्शन भगत का टिकट काटकर राज्यसभा सदस्य समीर ओरांव को चुनाव मैदान में उतारा है.

7:49 AM. 4 May 24 7:49 AM. 4 May

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान का आज होगा अंतिम संस्कार

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया. अंजान का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद किया जाएगा.

7:49 AM. 4 May 24 7:49 AM. 4 May

भारत के प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय नेपाल दौरे पर

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं जो भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है. इस दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >