डीपफेक वीडियोः अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी गिरफ्तार

डीपफेक वीडियोः अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी अरुण रेड्डी की गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को रेड्डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

डीपफेक वीडियोः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक फर्जी वीडियो को कथित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने और इसे प्रसारित करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कांग्रेस के एक सदस्य अरुण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि अरुण रेड्डी सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम के अकाउंट संभालता है.

दिल्ली पुलिस ने अमित शाह के फर्जी वीडियो को लेकर इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आई4सी की शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में शाह के बयान को गलत तरीके से दिखाया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अरुण रेड्डी का रोल वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का है.

कल कोर्ट में पेश होंगे अरुण रेड्डी
दिल्ली पुलिस ने आरोपी अरुण रेड्डी की गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को रेड्डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट में दिल्ली पुलिस आरुण रेड्डी के खिलाफ सबूत पेश करेगी. सूत्रों का कहना है कि मामले में और अधिक जानकारी और छानबीन के लिए दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की कस्टडी भी मांग सकते है.

झारखंड कांग्रेस के एक्स हैंडल पर रोक
गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर कार्रवाई की गयी. एक्स ने झारखंड कांग्रेस के हैंडल पर भारत में रोक लगा दी है. एएनआई के मुताबिक एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में एक्स द्वारा झारखंड कांग्रेस का हैंडल रोक दिया गया. इस हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक ‘डीपफेक मॉर्फ्ड वीडियो’ पोस्ट किया गया था.

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की शिकायत पर प्राथमिकी
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में ‘इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर’ की शिकायत पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले आई4सी की शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में अमित शाह का बयान धार्मिक आधार पर मुस्लिमों का कोटा खत्म करने की प्रतिबद्धता की तरफ इशारा करता है. जबकि इस वीडियो में छेड़छाड़ करके वायरल किये गये फर्जी वीडियो को देखकर लगता है कि अमित शाह सभी तरह का आरक्षण खत्म करने की वकालत कर रहे थे. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से नामांकन पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- पर्चा भरना मेरे लिए भावुक पल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >