Telangana Polls 2023: तेज होगी तेलंगाना की जंग, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जारी करेंगे BJP का घोषणापत्र

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीजेपी अब तेलंगाना में फोकस कर रही है. इसी कड़ी में पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे. तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी कई बड़ी घोषणा भी कर सकती है.

Telangana Election 2023: कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को पार्टी तेलंगाना विस चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करने वाली है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह घोषणा पत्र जारी करने के दौरान  गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियां भी करेंगे. तेलंगाना चुनाव को लेकर बीजेपी कई बड़ी घोषणा भी कर सकती है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के संपन्न होने के बाद अब बीजेपी तेलंगाना पर फोकस कर रही है. इसी को लेकर आज अमित शाह चुनावी रैली भी कर रहे हैं.

कांग्रेस ने किये कई वादें
इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कल तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए छह गारंटी समेत और कई घोषणाएं की हैं.  इन छह गारंटी में चार हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन देना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराना भी शामिल है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने 42 पन्नों वाला घोषणापत्र अभय हस्तम जारी करने के बाद कहा कि तेलंगाना के लोगों का मूड है कि चाहे जो हो जाए, कांग्रेस को सत्ता में लाना है. कांग्रेस की छह गारंटी में 30 नवंबर के चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में पार्टी के आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ ही सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है. 

Also Read: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 68.15 फीसदी हुआ मतदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >