Chemical Factory Explosion: तेलंगाना में केमिकल रिएक्टर में विस्फोट, कंपनी के डायरेक्टर सहित 4 की मौत , 16 घायल

Chemical Factory Explosion: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में बुधवार को एक दवा कंपनी के रासायनिक रिएक्टर में विस्फोट के चलते चार लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों में कंपनी के निदेशक भी शामिल हैं.

Chemical Factory Explosion: अधिकारियों ने बताया, जिले के हथनूरा मंडल के चंदापुर गांव में स्थित एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की फैक्टरी में शाम करीब पांच बजे विस्फोट हुआ और आग लग गई. यह संयंत्र हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से करीब 40 किलोमीटर दूर है. अधिकारियों ने बताया कि दवा कंपनी के परिसर में फैली आग पर बाद में काबू पा लिया गया.

धमाके से आसपास मौजूद लोग दूर जा गिरे

पुलिस ने कहा कि मृतकों में फार्मा कंपनी के निदेशक और तीन कर्मचारी शामिल हैं, लेकिन मृतकों के बारे में अधिक जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट हुआ और उसके आसपास मौजूद लोग धमाके के प्रभाव के चलते दूर जा गिरे चार लोगों की मौत हो गई. घटना में घायल 16 अन्य लोगों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित अलग-अलग राज्यों से हैं और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने जिले के अधिकारियों को घायल लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा मुहैया करने का निर्देश दिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

तेलंगाना के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और राज्य प्रशासन को पीड़ितों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. राजभवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >