Telangana Election Result: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बीजेपी के तीन सांसद हारे

Telangana Election Result: तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता की ओर अग्रसर है. यहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तेलंगाना से बीजेपी के तीन लोकसभा सदस्यों को राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. इस बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज होने जा रही है.

Telangana Election Result: कांग्रेस ने तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके बाद वह सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. इस बीच जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, तेलंगाना इकाई के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को हैदराबाद में बैठक करेंगे, जिसमें विधायक दल के नेता को चुने जाने की संभावना है. यह बैठक वरिष्ठ नेताओं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होगी. राज्य विधानसभा की 119 सीट में से 67 सीट पर जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक मंगलवार सुबह होगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेड्डी ने कोडंगल निर्वाचन क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पी नरेंद्र रेड्डी को 32,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया, लेकिन कांग्रेस नेता कामारेड्डी से हार गए. तेलंगाना में लगभग 10 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन रविवार को समाप्त हो गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया. राव को नयी सरकार के गठन तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया था.

तेलंगाना चुनाव में बीजेपी के तीन सांसद हारे, कांग्रेस के तीन सांसद जीते

तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता की ओर अग्रसर है. यहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तेलंगाना से बीजेपी के तीन लोकसभा सदस्यों को राज्य विधानसभा चुनाव में रविवार को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के तीन और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक सांसद ने जीत हासिल की. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सदस्य बंदी संजय कुमार करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि निजामाबाद से पार्टी के सांसद डी. अरविंद कोरातला विधानसभा सीट पर हार गए.

Also Read: Election Results 2023: चरम पर है मोदी का जादू, तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर पढ़ें खास लेख

आदिलाबाद से भाजपा के एक अन्य लोकसभा सदस्य सोयम बापू राव को भी बोथ विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी कोडंगल से जीते, जो मलकाजगिरी से लोकसभा सदस्य हैं. वह कामारेड्डी सीट से भी चुनाव लड़े थे लेकिन निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से हार गए. कांग्रेस के लोकसभा सदस्य के. वेंकट रेड्डी और एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने क्रमशः नलगोंडा और हुजूरनगर निर्वाचन क्षेत्रों से जीत दर्ज की. बीआरएस के लोकसभा सदस्या मेडक कोथा प्रभाकर रेड्डी दुब्बाक विधानसभा सीट से विजयी हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >