राहुल गांधी ने BRS के खिलाफ दिया बयान, बनने से पहले ही टूट के कगार पर महागठबंधन?

बीआरएस के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए हरीश राव ने दावा किया कि देश के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया क्योंकि वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है.

राहुल गांधी ने रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित किया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने बीआरएस को बीजेपी की बी टीम बता दिया. इधर राहुल गांधी के हमले पर बीआरएस ने पलटवार किया.

बीजेपी का मुकाबला करने में असमर्थ है कांग्रेस : हरीश राव

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि बीआरएस किसी की बी टीम नहीं है. बीआरएस को गरीबों की ए टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस का गठन देश को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के चंगुल से बचाने के लिए किया गया, क्योंकि कांग्रेस देश की सत्तारूढ़ पार्टी का मुकाबला करने में असमर्थ रही है. बीआरएस के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए हरीश राव ने दावा किया कि देश के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया क्योंकि वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है.

हरीश राव ने कांग्रेस को बताया स्कैमग्रेस

हरीश राव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, आपकी पार्टी का नाम ही स्कैमग्रेस (घोटाला) हो गया है. मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव के भतीजे हरीश राव ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना एक मजाक है क्योंकि परियोजना की कुल लागत 80,321.57 करोड़ रुपये है. अविभाजित आंध्र प्रदेश में 2007 में कांग्रेस की सरकार के दौरान खम्मम में भूमिहीन गरीबों के लिए भूमि आंदोलन के तहत वाम दलों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पुलिस गोलीबारी में आठ लोगों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि लोग कांग्रेस की ओछी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे.

Also Read: तेलंगानाः BRS के साथ कोई समझौता नहीं, खम्मम में गरजे राहुल गांधी, कहा- बीआरएस यानी बीजेपी रिश्तेदार समिति

कांग्रेस उस किसी भी गुट में शामिल नहीं होगी जहां बीआरएस होगी : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाले का हवाला देते हुए कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में होने का आरोप लगाया. उन्होंने तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी को भाजपा की बी टीम और बीआरएस को भाजपा रिश्तेदार समिति करार दिया था. राहुल ने रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अन्य सभी विपक्षी नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस उस किसी भी गुट में शामिल नहीं होगी जहां बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >