तेलंगाना के CM केसीआर अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी से हैं पीड़ित

एआईजी अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, अल्सर का इलाज शुरू हो गया है और उन्हें अन्य कोई समस्या नहीं है. बयान के अनुसार, 69 वर्षीय राव को रविवार को सुबह दिक्कत महसूस हो रही थी. अस्पताल ने कहा, उन्हें (राव) एआईजी अस्पताल लाया गया.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव पेट में दिक्कत होने के बाद रविवार को यहां के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे जहां जांच के दौरान उनके पेट में छोटा अल्सर होने की बात सामने आयी. अस्पताल ने यह जानकारी दी.

राव के पेट में छोटा अल्सर, इलाज शुरू

एआईजी अस्पताल द्वारा जारी बयान के अनुसार, अल्सर का इलाज शुरू हो गया है और उन्हें अन्य कोई समस्या नहीं है. बयान के अनुसार, 69 वर्षीय राव को रविवार को सुबह दिक्कत महसूस हो रही थी. अस्पताल ने कहा, उन्हें (राव) एआईजी अस्पताल लाया गया. उनका सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी किया गया. जांच में उनके पेट में अल्सर होने की बात सामने आयी है, जिसके लिए दवाएं दी जा रही हैं. बयान में कहा गया है कि उनके शरीर में अन्य चीजें सामान्य हैं और उन्हें उचित दवाएं दी जा रही हैं.

केसीआर की बेटी के कविता से ईडी ने की पूछताछ

गौरतलब है कि केसीआर की बेटी के कविता से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से संबंधित धनशोधन मामले में शनिवार को नौ घंटे पूछताछ की. उन्हें 16 मार्च को मामले में पूछताछ के लिए फिर बुलाया गया है.

क्या है मामला

के कविता पर आरोप है कि ‘साउथ ग्रुप’ ने अब निरस्त कर दी गयी दिल्ली आबकारी नीति 2020-21 के तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. कविता से इस मामले में पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भी पूछताछ की थी. ईडी ने इस मामले में अभी तक दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आप नेता मनीष सिसोदिया समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >