Weather Forecast/Cyclone Tauktae : PM नरेंद्र माेदी बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित दमन और दीव का करेंगे दौरा, चक्रवात ‘ताउ ते’ के नुकसान का लेंगे जायजा

Weather Forecast Today/Tauktae Cyclone LIVE : राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. महाराष्ट्र तथा अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहे चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा. JHARKHAND के मौसम में फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:41 AM. 19 May 21 10:11 PM. 18 May

PM नरेंद्र माेदी बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित दमन और दीव का करेंगे दौरा, चक्रवात ‘ताउ ते’ के नुकसान का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात और केंद्र शासित दमन और दीव का दौरा करेंगे और चक्रवात ‘ताउ ते’ से उत्पन्न हुई परस्थिति और नुकसान का जायजा लेंगे. वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे.

1:58 AM. 19 May 21 8:28 PM. 18 May

चक्रवात ‘ताउ ते’ से गुजरात में सात लोगों की गयी जान

गुजरात में चक्रवात ‘ताउ ते’ से जुड़ी घटनाओं में कम-से-कम सात लोगों की जान चली गयी. वहीं, तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गये और कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

1:58 AM. 19 May 21 8:28 PM. 18 May

अहमदाबाद के निकट पहुंचा चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’

चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ अहमदाबाद के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर और सुरेंद्रनगर से 60 किलोमीटर पूर्व-पूर्वोत्तर में है, जो अगले छह घंटों के दौरान धीरे-धीरे एक गहरे दबाव में बदल जायेगा.

1:58 AM. 19 May 21 8:28 PM. 18 May

अगले दो घंटे में दिल्ली एनसीआर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम, मानेसर, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ हरियाणा के पानीपत, गोहाना, भिवानी, झज्जर, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, बावल, रेवाड़ी, चरकीदाद्री, होडल, पलवल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, चंदौसी, मथुरा, राया, आगरा, हाथरस, इगलास के अलावा राजस्थान के विराटनगर, महानदीपुर, बालाजी, महावा, राजगढ़, अलवर, नदबई, नगर, डीग, भरतपुर, लक्ष्मणगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी / घंटा की गति से चलने और हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जतायी है.

7:40 PM. 18 May 21 2:10 PM. 18 May

राजस्थान में जयपुर सहित अनेक जगह बारिश

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊ ते के असर से बीते चौबीस घंटे में राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है.

7:40 PM. 18 May 21 2:10 PM. 18 May

सीपीसीबी के अनुसार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 रहा और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ‘‘मध्यम” श्रेणी में दर्ज की गयी. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सोमवार को क्रमश: 37.8 डिग्री और 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today/Tauktae Cyclone LIVE : राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. महाराष्ट्र तथा अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहे चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा. JHARKHAND के मौसम में फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >