Tata Plant Fire: तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Tata Plant Fire: तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रानिक प्लांट में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

Tata Plant Fire: तमिलनाडु में शनिवार तड़के टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रानिक प्लांट के रासायनिक पदार्थों के गोदाम में आग लग गई. इसकी जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना मिलते ही होसुर और आसपास के जिलों से दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

होसुर के वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई. दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी घटना का कारण पता लगाने में जुटे हैं.

Read Also : टाटा पिगमेंट्स के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने खोला खजाना, दशहरा से पहले मिलेगा इतने रुपये बोनस

टाटा कंपनी ने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु के होसुर में स्थित हमारे संयंत्र में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. संयंत्र में इमरजेंसी स्थिति से निपटने संबंधी हमारे प्रोटोकॉल ने हमारे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों व अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >