Tamil Nadu Budget: महिलाओं के लिए मासिक सहायता योजना शुरू करेगी सरकार, बजट में 7000 करोड़ आवंटित

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा इस साल 15 सितंबर से 1,000 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू की जाएगी. राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागराजन ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि योजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है.

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को 2023-24 के लिए बजट पेश किया. इस दौरान सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मासिक सहायता योजना की शुरुआत करने की घोषणा की.

15 सितंबर से 1000 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू करगी सरकार

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा इस साल 15 सितंबर से 1,000 रुपये मासिक सहायता योजना शुरू की जाएगी. राज्य के वित्त मंत्री पलानीवेल थियागराजन ने अपने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि योजना के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए मौजूदा बजट में 7,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.

सी एन अन्नादुराई की जयंती पर शुरू की जाएगी योजना

महिला मासिक योजना की शुरुआत प्रमुख द्रविड़ नेता और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के संस्थापक सी एन अन्नादुराई (1909-1969) की जयंती पर किया जाएगा. उनकी जयंती 15 सितंबर को है. उन्होंने, 1967 से 1969 के दौरान राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किया था.

Also Read: एमके स्टालिन का आरोप : इंदिरा गांधी की बात नहीं मानने पर गिर गई थी डीएमके सरकार

विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का किया था वादा

साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान द्रमुक प्रमुख ने परिवार की महिला मुखिया को 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था. चुनाव के बाद मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने स्टालिन पर इस वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया. तब सत्ताधारी द्रमुक ने कहा था कि जल्द ही योजना शुरू की जाएगी. द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री स्टालिन ने हाल ही में इरोड (पूर्व) उपचुनाव के लिए अपने प्रचार के दौरान आश्वासन दिया था कि जब बजट पेश किया जाएगा तब योजना शुरू करने की तारीख ऐलान किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >