Syria Crisis Video : सीरिया में किसने की भारतीय नागरिक की मदद?

Syria Crisis Video : युद्ध प्रभावित सीरिया से 4 भारतीय नागरिक अपने देश लौट आए हैं. वीडियो में देखें उन्होंने क्या कहा?

Syria Crisis Video : युद्ध प्रभावित सीरिया से निकाले गए 4 भारतीय नागरिक शनिवार को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे. इनमें से एक ने कहा,”मैं 15-20 दिन पहले वहां गया था. भारतीय दूतावास ने हमें निकाला. पहले हम लेबनान गए और फिर दोहा. हमें खुशी है कि हम अपने देश पहुंच गए हैं. भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की. एक अन्य भारतीय नागरिक ने कहा, ”मैं पिछले 6 वर्षों से सीरिया में था. हमारी कंपनी ने हमें टिकट उपलब्ध कराए. भारतीय दूतावास ने हमारी बहुत मदद की और उन्होंने भोजन और अन्य सभी चीजें उपलब्ध कराईं.

युद्धग्रस्त सीरिया से निकाले गए एक भारतीय नागरिक ने कहा, ”हम पिछले ���ह महीने से सीरिया में थे. जब वहां संघर्ष शुरू हुआ, तो हमने दूतावास से संपर्क किया. उन्होंने हमारी मदद की और भोजन सहित सभी सुविधाएं प्रदान कीं. बाद में हमें लेबनान ले जाया गया और अब हम दिल्ली पहुंच गए हैं.

Read Also : Video: क्या सीरिया में असद के पतन से रूस के सीरियाई प्रोजेक्ट का हो गया अंत?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >