Video : हैदराबाद में AIMIM लीडर अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में योगी बुलडोजर से घर गिराते हैं. यहां (तेलंगाना) कांग्रेस की रेड्डी सरकार भी घरों और मस्जिदों पर कार्रवाई कर रही है. योगी और रेड्डी में कोई फर्क नहीं है, जैसे बीजेपी और कांग्रेस में भी कोई अंतर नहीं. ओवैसी ने आरोप लगाया कि मुस्लिम मुद्दों पर सभी एकजुट हो जाते हैं और दुश्मनी सिर्फ मुसलमानों से है. ओवैसी के बयान का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) ने पिछले एक साल में अवैध निर्माण हटाने के लिए बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ अभियान चलाए हैं. इन अभियानों के तहत अनऑथराइज्ड बिल्डिंग और अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी तेलंगाना में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताई.
यह भी पढ़ें : ओवैसी के बुलावे पर हैदराबाद गए आईपी गुप्ता, क्या है नया सियासी प्लान?
