Swati Maliwal Case: ऑपरेशन झाड़ू वाले बयान पर भड़की बीजेपी, बोले मनोज तिवारी- क्यों बिभव कुमार को बचाने में लगे हैं केजरीवाल

Swati Maliwal Case: बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल उस व्यक्ति को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने सीएम आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले में बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने आ गई है. दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप हो रहा है. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल विभव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि यह घटना उनके निर्देश पर हुई है. दरअसल आम आदमी पार्टी स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में अब यह दावा कर रही है कि स्वाति बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है. आम नेता आतिशी ने उन्हें बीजेपी का मोहरा तक कह डाला है. आरोपों के बीच अब बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी पर पलटवार शुरू कर दिया है.

बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल उस व्यक्ति को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं जिसने सीएम आवास पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है. अरविंद केजरीवाल विभव कुमार के खिलाफ कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह उन्हें बचाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? उन्होंने कहा है एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया? उसने सीसीटीवी फुटेज भी नष्ट कर दिया, इतनी बड़ी साजिश क्यों की गई?

बीजेपी पर ऑपरेशन झाड़ू का आरोप
गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल मारपीट मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है. आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इधर, सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएम बिभव कुमार गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच की तकरार और बढ़ गई है. सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म करने में लगी है.  केजरीवाल ने AAP नेताओं से कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं. उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है. आने वाले समय में हमारे बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी जाएगी, हमारा कार्यालय भी छीन लिया जायेगा और हम सड़क पर आ जायेंगे.

आतिशी लगातार बीजेपी पर साध रही हैं निशाना
स्वाति मालीवाल मारपीट मामले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता आतिशी लगातार बीजेपी पर हमला कर रही हैं. स्वाति मालीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए आतिशी ने बीते दिनों कहा था कि वो बीजेपी के इशारों पर काम कर रही हैं. बीजेपी स्वाति को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा था कि वो बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं के संपर्क में थी. उनसे मुलाकात कर रही थीं. स्वाति ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी ने मारपीट मामले में पूरी तरह यू-टर्न ले लिया है.

आम के सामने आएंगी और बड़ी चुनौतियां- केजरीवाल
वहीं, आम आदमी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर AAP नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीजेपी के खिलाफ आंदोलन किया. आप ने बीजेपी मुख्यालय पर विरोध मार्च किया. इसे पहले शनिवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कहा था कि हम 19 मई को बीजेपी कार्यालय जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें. केजरीवाल ने कहा था कि हम शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगे और अगर पुलिस हमें रोकती है तो हम वहीं बैठ जाएंगे. हम आधे घंटे तक इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या वे हमें गिरफ्तार करते हैं. अगर उन्होंने हमें गिरफ्तार नहीं किया तो यह उनकी हार होगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >