Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर से CCTV डीवीआर जब्त किया

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है.

Swati Maliwal Assault Case: आप सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से सीसीटीवी डीवीआर जब्त किया. दिल्ली पुलिस जांच के सिलसिले में केजरीवाल के घर पहुंची थी. इस मामले में आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. इधर अपने पीए की गिरफ्तारी के विरोध में केजरीवाल अपने नेताओं और विधायकों के साथ बीजेपी ऑफिस का घेराव करने पहुंचे. उन्होंने मालीवाल मामले में बीजेपी पर सारा दोष मढ़ दिया है.

बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं और विधायकों के साथ बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन उन्हें पुलिस ने बीच में ही रोक लिया. केजरीवाल ने बीजेपी ने ऑपरेशन झाड़ू चलाने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने शनिवार को ही बीजेपी ऑफिस घेराव की चेतावनी दे डाली थी. दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता अतिशी ने कहा, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं. क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है. वे(पीएम मोदी) मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते. इसलिए वे AAP को खत्म करना चाहते हैं.

भाजपा ने आप को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है क्योंकि भाजपा ‘आप’ को एक चुनौती के रूप में देखती है. केजरीवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं. पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है. उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है. आने वाले समय में हमारे बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी जाएगी, हमारा कार्यालय भी छीन लिया जायेगा और हम सड़क पर आ जायेंगे.

अदालत ने बिभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता एवं राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की पांच दिन की पुलिस हिरासत को मंजूरी देते हुए कहा कि आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा जाना आवश्यक है. आरोप है कि केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल के साथ मारपीट की थी.

Also Read: Swati Maliwal: मामले में भाजपा का रुख होगा और आक्रामक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >