सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई हत्या के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में! बहन श्वेता ने दिया रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अबतक सुलझी नहीं है. हर दिन इस मामले में कोई नया खुलासा हो रहा है. अब इस मामले में सीबीआई धारा 302 के तहत यानी हत्‍या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. इस खबर की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही सीबीआई इस केस में हत्या की धारा भी जोड़ेगी.

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अबतक सुलझी नहीं है. हर दिन इस मामले में कोई नया खुलासा हो रहा है. अब इस मामले में सीबीआई धारा 302 के तहत यानी हत्‍या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. इस खबर की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही सीबीआई इस केस में हत्या की धारा भी जोड़ेगी.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी इसी तरफ संकेत कर रही हैं. उन्होंने ट्वीट किया- हमें सीबीआई पर पूरा भरोसा है. हम सिर्फ एक इंच दूर है सच से. आने वाले कुछ दिन महत्वपूरण हैं. संभव है कि हम कोई अच्छी खबर सुनें ऐसी पूरी पूरी उम्मीद है. मैं जानती हूं ईश्वर हमारे साथ है. क्या आप हमारे साथ हैं.

उन्होंने इसके पहले भी एक ट्वीट किया जिसमें एक यूट्यूब चैनल का लिंक देते हुए लिखा कि सीबीआई जल्द ही धारा 302 के तहत भी सुशांत की मौत का मुकदमा दर्ज करेगी इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा सुखद समाचार है.

Also Read: कैसे गिरे राहुल गांधी ? क्या है कांग्रेस की प्रतिक्रिया

सुशांत की बहन के ट्वीट से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इस मामले में कोई बड़ी बात सामने आयेगी. एम्स की मेडिकल टीम अपनी जांच की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप चुकी है. सीबीआई सूत्रों की मानें तो जल्द ही इस केस की गुत्थी सुलझेगी. इस बीच एक औऱ खबर वायरल हो रही है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से 13 जून की रात को मिले थे.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >