Sushant Singh Case : सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से 13 अगस्त तक लिखित नोट दाखिल करने को कहा

Sushant Singh Rajput Case Live : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी और सीबीआई की जांच जारी है. सोमवार को ईडी ने रिया सहित उनके भाई और पिता से 9 घंटे तक पूछताछ की. आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर फैसला करेगी. इस मामले से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
10:45 PM. 11 Aug 20 5:15 PM. 11 Aug

13 अगस्त तक लिखित नोट दाखिल करें सभी पक्ष

सुशांत सिंह की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर कोर्ट ने सभी पक्षों से 13 अगस्त तक लिखित नोट दाखिल करने को कहा

9:57 PM. 11 Aug 20 4:27 PM. 11 Aug

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा-महाराष्ट्र सरकार का हलफनामा भ्रामक

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार का हलफनामा भ्रामक है.

9:57 PM. 11 Aug 20 4:27 PM. 11 Aug

सुशांत के परिवार के वकील कोर्ट में दे रहे हैं दलील

सुशांत के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कोर्ट में कहा कि प्रेस की रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के बेटे का नाम लिया गया है. मुंबई पुलिस ने उसके परिजनों की लिखित शिकायत को फरवरी में ही दर्ज नहीं किया था.

9:10 PM. 11 Aug 20 3:40 PM. 11 Aug

सुशांत मामले में पटना में दर्ज एफआईआर लीगल

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में मुंबई में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, पटना में दर्ज प्राथमिकी कानूनी और वैध है.

9:10 PM. 11 Aug 20 3:40 PM. 11 Aug

मैं सुशांत से प्यार करती थी : रिया चक्रवर्ती

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने आज सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मैं सुशांत से प्यार करती थी उसकी मौत के बाद मुझे प्रताड़ित किया जा रहा. उसके वकील ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में पक्षपात किया जा रहा है. अगर हमारी प्रार्थना को स्वीकार किया जाये तो न्याय होगा.

9:10 PM. 11 Aug 20 3:40 PM. 11 Aug

श्रुति मोदी से ईडी ने की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से ईडी ने आज पूछताछ की. पूछताछ के बाद वे अपने घर लौट गयीं. पूछताछ से पहले ईडी ने उसका फोन जब्त कर लिया था.

मुख्य बातें

Sushant Singh Rajput Case Live : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में ईडी और सीबीआई की जांच जारी है. सोमवार को ईडी ने रिया सहित उनके भाई और पिता से 9 घंटे तक पूछताछ की. आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर फैसला करेगी. इस मामले से जुडी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >