राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य, जानें कब से होगा लागू

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से जारी आदेश में बता��ा गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार लागू किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय सूर्य नमस्कार करवाने के कार्यक्रम की घोषणा की.

राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य कर दिया गया है. इसको लेकर सरकार की ओर से निर्देश जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि सभी स्कूलों में अब सूर्य नमस्कार अनिवार्य होगा.

15 फरवरी से लागू किया जाएगा

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में 15 फरवरी से सूर्य नमस्कार लागू किया जाएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में प्रार्थना के समय सूर्य नमस्कार करवाने के कार्यक्रम की घोषणा की.

जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम: शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम है. शर्मा ने जयपुर के मानसरोवर स्थित राजस्थान आवासन मण्डल कार्यालय में मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यालय का उद्घाटन किया. उन्होंने आम लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए. इस अवसर पर उन्होंने कहा, जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा प्रथम कार्य है. इसी क्रम में संकल्प पत्र में किए गए वादों को समय से पहले धरातल पर उतारना राज्य सरकार का लक्ष्य है.

Also Read: जेल से राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की मिली धमकी, एजेंसियां सतर्क

देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलेगा : शर्मा

अनुसार शर्मा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले. उन्होंने कहा कि यह जनसुनवाई केंद्र सांगानेर ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान के आमजन के लिए है. यहां सक्षम अधिकारी बैठेंगे तथा शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >