NDA में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- हमें कोई प्रस्ताव नहीं मिला

MP Supriya Sule : महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने विराम लगा दिया है. उन्होंने स्पष्ट तौर कहा कि पार्टी को एनडीए में शामिल होने के लिए कोई ऑफर नहीं मिला है.

MP Supriya Sule : महाराष्ट्र की राजनीति इस समय सियासी हल तेज हो गई है. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की पार्टी का एनडीए में शामिल हो सकती है. पार्टी की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का प्रस्ताव नहीं मिला है,और वे इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन के साथ मजबूती से बने हुए हैं.

लगातार बैठकों से बढ़ी थीं चर्चाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के नेताओं के बीच  14 जुलाई  की देर रात और उसके बाद भी मुंबई में कई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. इन बैठकों के बाद विपक्षी खेमे में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया था कि शरद पवार गुट अपनी राजनीतिक रणनीति बदल सकता है.

सुले ने दिया स्पष्ट संदेश

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी अपनी राजनीतिक विचारधारा और निर्णयों पर कायम है. उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन या राजनीतिक बदलाव को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, उनका वास्तविकता से कोई मतलब नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को न तो कोई औपचारिक प्रस्ताव मिला है और न ही इस विषय पर कोई निर्णय लिया गया है.

महाराष्ट्र की राजनीति पर बनी रहेगी नजर

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को लेकर जारी चर्चाओं के बीच सुप्रिया सुले के इस बयान ने फिलहाल राजनीतिक अटकलों पर विराम लगा दिया है. हालांकि ,महाराष्ट्र की राजनीति में बदलते समीकरणों और नेताओं की मुलाकातों के कारण आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सभी दलों की रणनीति पर राजनीतिक विश्लेषकों और जनता की नजर बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज: विशेष कैबिनेट बैठक में हरी झंडी, 20 जुलाई को विधानसभा में बिल होगा पेश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >