Supreme Court: 'त्वरित सुनवाई का सभी को अधिकार' सुप्रीम कोर्ट ने NIA को लगाई फटकार, चार साल बाद आरोपी को मिली जमानत

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने चार साल से जेल में बंद एक आरोपी को जमानत दे दिया. कोर्ट ने मुकदमे में देरी के लिए एनआईए को भी फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर भले ही गंभीर अपराध का मामला दर्ज हो लेकिन संविधान का अनुच्छेद 21 उसे त्वरित सुनवाई का अधिकार देता है.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद एक आरोपी पर मुकदमे में देरी के लिए एनआईए को जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने आरोपी को जमानत देते हुए कहा कि न्याय का कोई मजाक न उड़ाए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर भले ही गंभीर अपराध का मामला दर्ज हो लेकिन उसे त्वरित सुनवाई का अधिकार है. ऐसे में सुनवाई में देरी के कारण कोई आरोपी की जमानत का विरोध नहीं कर सकता है. बता दें, कथित तौर पर तस्करी के एक मामले में बीते चार से एनआईए की कस्टडी में बंद आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी. साथ ही कहा कि अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो, आरोपी को भारत के संविधान के तहत त्वरित सुनवाई का अधिकार है.

आरोपी को त्वरित सुनवाई का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को लेकर कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत किसी भी आरोपी को त्वरित सुनवाई का अधिकार है. कोर्ट ने कहा कि यह अपराध की प्रकृति पर निर्भर न करते हुए सभी आरोपियों पर लागू होता है. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस उज्जवल भुइयां की पीठ ने बंबई हाई कोर्ट की ओर से जमानत देने से इनकार करने के फैसले के खिलाफ आरोपी की याचिका पर सुनवाई की.

सुनवाई को दौरान जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली अवकाश पीठ ने NIA से कहा कि केस शुरू करना आपका दायित्व है. लेकिन इस मामले में आरोपी साल 2020 से जेल में है. लेकिन चार सालों में उस पर आरोप तय नहीं हो सकता है. बंबई हाई कोर्ट से भी आरोपी को जमानत नहीं मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए से कहा कि आप न्याय का कृपया मजाक न बनाएं. बीते चाल से आरोपी जेल में है और अब तक मुकदमा शुरू नहीं हुआ है. कोर्ट ने कहा कि यह गलत है. आरोपी ने चाहे जो भी अपराध किया हो उसे त्वरित न्याय का अधिकार है.

जाली नोट लाने का आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को देखते हुए कहा कि इस केस में 80 गवाह की गवाही होनी है. सभी के बयान दर्ज होने में भी समय लगेगा. ऐसे में आरोपी को तब तक के लिए जेल में रखना सही नहीं है यह कानूनी प्रक्रिया का अपमान है. बता दें, फरवरी 2020 में मुंबई पुलिस ने जाली नोट के आरोप में जावेद गुलाम नबी शेख को गिरफ्तार किया था. आरोपी ने बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत की अपील की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

Also Read: BJP News: प्रकाश जावड़ेकर समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >