Sunsets On Mars: मंगल ग्रह में कैसा होता है सूर्योदय और सूर्यास्त? जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Sunsets On Mars: पृथ्वी पर सूर्यास्त के दौरान आसमान में नारंगी, लाल या गुलाबी रंग दिखाई देता है, लेकिन मंगल ग्रह पर यह अलग रंग का दिखाई देता है. मंगल ग्रह पर एक दिन लगभग 24 घंटे और 40 मिनट का होता है, जो पृथ्वी के दिन के समान ही होता है.

Sunsets On Mars: धरती पर हर दिन हम सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं. आसमान में नारंगी, लाल या गुलाबी रंग में रंगा दिखाई देता है. कुदरत की अद्भुत दृश्य काफी मनमोहक लगता है. लेकिन क्या कभी हम जानते हैं कि धरती से इतर अन्य ग्रहों पर सूर्योदय और सूर्यास्त कैसा होता है. बात करें मंगल ग्रह की तो मंगल ग्रह में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पूरा आसमान नीला हो जाता है. प्रकृति की अद्भुत छटा हर ओर दिखाई देती है.

मंगल में अलग रंग में रंगा होता है सूर्योदय और सूर्यास्त

मंगल ग्रह पर सूर्यास्त पृथ्वी की तुलना में अलग होता है. सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान आसमान नीला दिखाई देता है. मंगल ग्रह का नीला सूर्यास्त अद्वितीय है. वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह का सूर्यास्त और सूर्योदय ने काफी आकर्षित किया है. नासा के वाइकिंग 1 लैंडर ने पहली बार इंसानों को दिखाया कि मंगल ग्रह पर सूर्यास्त कैसा दिखता है. 21 अगस्त 1976 को मंगल ग्रह के सूर्यास्त को पहली बार क्रिस प्लैनिटिया क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया था.

लाल ग्रह का नीला सूर्योदय और सूर्यास्त

मंगल ग्रह को लाल ग्रह भी कहा जाता है. इसका कारण यहां की लाल रंग की मिट्टी है. मंगल ग्रह की मिट्टी में आयरन ऑक्साइड काफी मात्रा में होता है. इस कारण यह लाल दिखाई पड़ता है. मंगल ग्रह का लाल रंग पृथ्वी से बिना दूरबीन की सहायता के भी देखा जा सकता है. प्राचीन रोमनों ने इसका नाम अपने युद्ध के देवता एरेस के नाम पर रखा था. ग्रीक पौराणिक कथाओं में एरेस को युद्ध का देवता माना गया है.

क्यों होता मंगल ग्रह में नीला सूर्योदय और सूर्यास्त

लाल ग्रह होने के बावजूद मंगल ग्रह में सूर्योदय और सूर्यास्त नीले रंग का होता है. इसका कारण मंगल ग्रह के वातावरण में मौजूद धूल कण हैं. यह लंबी तरंग दैर्ध्य वाले प्रकाश को अवशोषित करते हैं और नीली रोशनी को वायुमंडल में बिखेरते हैं. दरअसल मंगल ग्रह का वायुमंडल मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड से बना है, और इसमें धूल कण समेत कई और कण भी मौजूद हैं. ये कण नीली रोशनी को अधिक प्रभावी ढंग से बिखेर देते हैं. इस कारण लाल ग्रह का सूर्योदय और सूर्यास्त नीला होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >