Disaster Response Funds: मोदी सरकार ने 22 राज्यों को दिये 7532 करोड़, महाराष्ट्र के खाते में सबसे अधिक रकम

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए जो फंड जारी किया है, उसमें गोवा के खाते में सबसे कम रकम गयी है. गोवा को केंद्र की ओर से 4.80 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को 22 राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए 7,532 करोड़ रुपये जारी किये. इस मद के लिए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को सबसे अधिक 1420.80 करोड़ रुपये दिये हैं.

गोवा को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए मिले केवल 4.80 करोड़ रुपये

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए जो फंड जारी किया है, उसमें गोवा के खाते में सबसे कम रकम गयी है. गोवा को केंद्र की ओर से 4.80 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

महाराष्ट्र के खाते सबसे अधिक पैसे

केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के लिए सबसे अधिक फंड जारी किया है. मोदी सरकार ने एकनाथ शिंदे सरकार को सबसे अधिक 1420.80 करोड़ रुपये दिये. उसके बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश आता है. जिसे केंद्र की ओर से 812 करोड़ रुपये दिये गये हैं.

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी पर भड़की राबड़ी देवी, कहा- BJP के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई

बिहार सरकार को एसडीआरएफ के लिए 624.40 करोड़ रुपये

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार को आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए 624.40 करोड़ रुपये दिये गये हैं. छत्तीसगढ़ सरकार को 181.60 करोड़ रुपये मिले हैं.

यहां देखें पूरी सूची

केंद्र सरकार की ओर से आपदा प्रतिक्रिया कोष के लिए जो कोष राज्यों को दिये गये हैं, उसमें राज्यवार आंकड़े ऐसे हैं.

1. आंध्र प्रदेश – 493.60 करोड़ रुपये

2. अरुणाचल प्रदेश – 110.40 करोड़ रुपये

3. असम – 340.40 करोड़ रुपये

4. बिहार – 624.40 करोड़ रुपये

5. छत्तीसगढ़ – 181.60 करोड़ रुपये

6. गोवा – 4.80 करोड़ रुपये

7. गुजरात – 584 करोड़ रुपये

8. हरियाणा – 216.80 करोड़ रुपये

9. हिमाचल प्रदेश – 180.40 करोड़ रुपये

10. कर्नाटक – 348.80 करोड़ रुपये

11. केरल – 138.80 करोड़ रुपये

12. महाराष्ट्र – 1420.80 करोड़ रुपये

13. मणिपुर – 18.80 करोड़ रुपये

14. मेघालय – 27.20 करोड़ रुपये

15. मिजोरम – 20.80 करोड़ रुपये

16. ओडिशा – 707.60 करोड़ रुपये

17. पंजाब – 218.40 करोड़ रुपये

18. तमिलनाडु – 450 करोड़ रुपये

19. तेलंगाना – 188.80 करोड़ रुपये

20. त्रिपुरा – 30.40 करोड़ रुपये

21. उत्तर प्रदेश – 812 करोड़ रुपये

22. उत्तराखंड – 413.20 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >