SSR Case LIVE Updates: सैमुअल मिरांडा और ड्रग पेडलर बासित को NCB ने हिरासत में लिया, रिया के भाई शोविक से पूछताछ

Sushant Singh Rajput Death Case, Rhea chakraborty , NCB Raid: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है. सुशांत की मौत का सच जानने के लिए हर एंगल से जांच हो रही है. इसी क्रम में शुक्रवार सुबह पहली बार इस मामले में कोई बड़ा एक्शन देखने को मिला. केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के पर छापेमारी की. करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एनसीबी ने सैमुअल को हिरासत में ले लिया वहीं रिया के भाई शौविक को भी अपने साथ ले गई.. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…

Live Updates
7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

सुशांत की बहन बोली- थैंक्यू गॉड

एनसीबी की कार्रवाई पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर लिखा- गुड गोइंग एनसीबी. थैंक्यू गॉड.

7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

एनसीबी की हिरासत में ड्रग पेडलर बासित

एएनआई के मुताबिक, आज ड्रग पेडलर बासित को एनसीबी ने कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 9 सितंबर तक बासित परिहार को एनसीबी की कस्टडी में भेजा. अब एनसीबी बासित से ड्रग्स मामले में पूछताछ करेगी.

7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

सुशांत के जिंदगी में 2019 तक कोई दिक्कत नहीं

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा सुशांत के जिंदगी में 2019 तक कोई दिक्कत नहीं थी. उसकी जिंदगी में जब रिया आई तो उसकी जिंदगी तबाह हो गई. उसके परिवार को कुछ भी जानकारी नहीं थी कि वह तनाव में था या बायपोलर डिसऑर्डर का शिकार था.

7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

आज की शाम काफी अहम

आज की शाम सिर्फ शोविक चक्रवर्ती ही नहीं, बल्‍क‍ि नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो के लिए भी अहम है. क्‍योंक‍ि यह संभव है कि उन्‍हें पूछताछ के बाद सबूत मिलने पर हिरासत में या फिर सीधे गिरफ्तार किया जा सकता है. इस हाई प्रोफाइल मालमे में एनसीबी यह पता लगाने की भी कोश‍िश में है कि यह मामला सिर्फ ड्रग्‍स खरीदने से आगे कहीं ड्रग्‍स खरीदकर दोबारा बेचने का तो नहीं है? इस पूरे मामले में शौविक और सैमुअल पर ड्रग्‍स लेने, ड्रग्‍स खरीदने और ड्रग्‍स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का आरोप है. इन तीनों मामलों में सीधे गिरफ्तारी के कानून हैं. एनसीबी ने गुरुवार को जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया था, जहां 7 दिनों की रिमांड मिल गई.

7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

एनसीबी का आया बयान

एएनआई के मुताबिक, एनसीबी दक्षिण पश्चिम प्रांत के डिप्टी डीजी अशोक जैन ने कहा कि सैमुअल मिरांडा और शौविक चक्रवर्ती के घर पर आज तलाशी ली गई. तलाश के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सैमुअल मिरांडा और शौविक को एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 67 के तहत नोटिस जारी किया गया ताकि वो जांच में शामिल हों.

7:33 PM. 4 Sept 20 2:03 PM. 4 Sept

एनसीबी को मिले हैं सबूत

एनसीबी को जांच में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के ड्रग्स डीलर के साथ कनेक्शन के सबूत मिले हैं.एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भाई, शौविक चक्रवर्ती और गिरफ्तार हो चुके ड्रग डीलर ज़ैद विलात्रा के बीच लिंक मिले हैं.

मुख्य बातें

Sushant Singh Rajput Death Case, Rhea chakraborty , NCB Raid: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 15वां दिन है. सुशांत की मौत का सच जानने के लिए हर एंगल से जांच हो रही है. इसी क्रम में शुक्रवार सुबह पहली बार इस मामले में कोई बड़ा एक्शन देखने को मिला. केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के पर छापेमारी की. करीब दो घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद एनसीबी ने सैमुअल को हिरासत में ले लिया वहीं रिया के भाई शौविक को भी अपने साथ ले गई.. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >