Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी पर जमकर बरसे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राजधानी में क्रांतिकारियों ने जश्न मनाया था. लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों पर इस तरह की बर्बरता करने वाली सरकार का ये दिन इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जा जाएगा और इस अन्याय और बर्बरता को देश की जनता बिलकुल बर्दाश्त नही करेगी. सपा प्रमुख ने कहा जनता का गुस्सा साफ दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि देश का युवा लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों से परेशान हैं. लेकर सरकार उनकी मांग सुनने को तैयार नहीं है.
यूपी में 20 पेपर लीक का जिक्र कर सरकार को घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि NEET के पेपर में चीट करके मोदी सरकार खुद फंस गई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की करीब 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य प्रभावित हुआ है. युवाओं को नौकरी के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है.
पहले भी उठते रहे हैं पेपर लीक के सवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पेपर लीक का मुद्दा नया नहीं है. पिछले 10 सालों में यूपी पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती, आरओ-एआरओ, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं. कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और दोबारा आयोजित करनी पड़ीं. उन्होंने योगी सरकार पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने में विफल रहने का आरोप लगाया है.
युवाओं का मुद्दा बना सियासत का बड़ा हथियार
सपा नेता अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 में बेरोजगारी, भर्ती में देरी और पेपर लीक मामले पर जनता सरकार को आईना दिया, लेकिन फिर भी मोदी सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता इसका जवाब देगी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश- सफदरजंग से तत्काल मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाएं सोनम वांगचुक
