Indian Railway News : स्पेशल ट्रेनों का स्पेशल किराया खत्म, पुरानी दर पर ही रेल यात्रियों को मिलेगा ट्रेन टिकट

देशभर में कोविड के कम मिल रहे मामलों के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है. दरअसल, रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल किराया खत्म करने का निर्णय लिया है.

Indian Railway News देशभर में कोविड के कम मिल रहे मामलों के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है. दरअसल, रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल किराया खत्म करने का निर्णय लिया है. बता दें कि कोरोना काल के दौरान रेगुलर मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चलाया जा रहा था. लेकिन, अब इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है.

बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में 1,700 से अधिक ट्रेनों को बहाल कर दिया जाएगा. हालांकि, रेलवे के आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी ट्रेनों में कोरोना से जुड़ी एहतियात और प्रतिबंध लागू रहेंगे. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि एडवांस में बुक हो चुकीं टिकटों पर रेलवे की ओर से न ही कोई अतिरिक्त किराया वसूल किया जाएगा और न ही कोई पैसा वापस किया जाएगा.

साथ ही रेलवे का यह भी कहना है कि भले ही स्पेशल किराया खत्म किया जा रहा है, लेकिन ट्रेनों का किराया प्रीकोविड लेवल पर ही रहेगा. पहले की तरह कम्बल, कंसेशन और पैंट्री की सुविधा बहाल नही होगी. उल्लेखनीय है कि कोविड19 को देखते हुए देश में 25 मार्च 2020 से ट्रेनों की सर्विस अस्थायी तौर पर रोक दी गई थी. इसके बाद मई 2020 से पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बाद में स्पेशल ट्रेनों के रूप में भारतीय रेल ने फिर से दौड़ना शुरू किया. रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित किया गया.

Also Read: गुरु नानक देव जयंती: पाकिस्तान ने 3000 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >