Special Train : कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें वजह

Special Train : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 27 व 28 जनवरी को वंदे भारत ट्रेनों के नहीं चलने की जानकारी दी गई है. इस वजह से रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए विशेष ट्रेन चलाने का प्लान बनाया है.

Special Train : हाल ही में भारी बर्फबारी से सड़क और हवाई यातायात बाधित हुई. इसके कारण उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने फंसे हुए यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए एसएमवीडी कटरा से श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 27 और 28 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी (एसएमवीडी) कटरा और श्रीनगर के बीच विशेष आरक्षित ट्रेन (Special Reserved Trains) चलाने का निर्णय मंडल रेल प्रबंधक (जम्मू) विवेक कुमार के निर्देशों के तहत लिया गया.

रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और 27 और 28 जनवरी को वंदे भारत ट्रेनों के न चलने को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई. शुक्रवार को बनिहाल सेक्टर में भारी बर्फबारी के कारण पिछले दो दिनों से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) के बंद रहने के बाद इसे रविवार को आंशिक रूप से खोल दिया गया. वहीं, बर्फ से ढके कश्मीर में हवाई सेवाएं भी बाधित रहीं.

विशेष आरक्षित ट्रेन कब चलेगी?

मौसम विभाग ने कश्मीर के अधिकांश हिस्सों और जम्मू के ऊंचे इलाकों में 27 जनवरी की शाम तक बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि विशेष आरक्षित ट्रेन 27 जनवरी को सुबह 8:10 बजे एसएमवीडी कटरा से रवाना होगी और सुबह 11 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. रास्ते में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर एक ठहराव होगा. ट्रेन उसी दिन दोपहर दो बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम पांच बजे एसएमवीडी कटरा पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें : ट्रेन में आपका सामान छूट जाए तो क्या करें? पता चलते ही सबसे पहले करें यह काम, वरना हो जाएगी देर

इसी तरह, विशेष आरक्षित ट्रेन 28 जनवरी को सुबह 10:30 बजे एसएमवीडी कटरा से रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी. रास्ते में बनिहाल रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉप होगा. वापसी में, विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04630 उसी दिन अपराह्न तीन बजे श्रीनगर से रवाना होगी और शाम छह बजे एसएमवीडी कटरा पहुंचेगी. अधिकारियों ने बताया कि मार्ग में ट्रेन का स्टॉप पहले जैसे ही रहेंगे.

27 और 28 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 27 और 28 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के लिए जारी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए इस विशेष आरक्षित ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि इससे पहले, 23 जनवरी को हिमपात के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ था. इसके बाद, फंसे हुए यात्रियों को श्रीनगर से कटरा तक वंदे भारत ट्रेन द्वारा पहुंचाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >