Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

वायरल श्वसन संक्रमण के कारण सोनिया गांधी को पिछले बुधवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रही है. ताजा अपडेट के अनुसार उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

श्वसन संक्रमण के कारण सोनिया गांधी को सर गंगाराम अस्पताल में किया गया था भर्ती

मालूम हो वायरल श्वसन संक्रमण के कारण सोनिया गांधी को पिछले बुधवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं.

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी सोनिया गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं. सोनिया गांधी भी राहुल का उत्साह बढ़ाने के लिए पदयात्रा में शामिल हो चुकी हैं. हालांकि जब भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री उत्तर प्रदेश में हुई थी, तब सोनिया गांधी की सेहत खराब हो गयी थी. हालांकि सात किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली लौट गये थे. दिल्ली पहुंचकर दोनों अपनी मां को देखने अस्पताल पहुंचे.

Also Read: UP Politics: RSS पर राहुल की टिप्पणी, जमकर बरसे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सोनिया गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

यूपी के उद्यान मंत्री ने सोनिया गांधी पर दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया था. जिसके बाद उनकी घोर आलोचना हुई और कांग्रेस ने पलटवार किया. दरअसल दिनेश प्रताप सिंह ने कहा था, सोनिया गांधी इटालियन हैं और देश के लिए धब्बा हैं. उन्होंने आगे कहा, हमारा कर्तव्य है कि अंतिम अंग्रेज को देश से बाहर करें.

Also Read: कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी का ये वीडियो हुआ वायरल, जानें क्यों सोनिया गांधी ने झटका उनका हाथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >